Uncategorized

*रेलवे स्टेशन पर स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर, खिरकिया में हनुमान जन्मोत्सव कल: भव्य आरती, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन*

*खिरकिया में हनुमान जन्मोत्सव कल: भव्य आरती, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन*

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। नगर के रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में गुरुवार, 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य आरती, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर खिरकिया ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था का केंद्र है। यहां कई वर्षों से हनुमान जयंती का पर्व परंपरागत रूप से मनाया जाता रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होते हैं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!