Uncategorized

*खिरकिया नगर परिषद की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 5 करोड़ के सड़क नाली कार्यों सहित 15 प्रस्ताव मंजूर* ……… *खिरकिया नगर परिषद की बड़ी बैठक: जलप्रदाय, सड़क, पाइपलाइन और सौंदर्यीकरण के प्रस्तावों पर लगी मुहर*…. ………. *विकास कार्यों और जनसुविधाओं के 15 प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत*….. …….. *स्वतंत्रता दिवस की तैयारी से लेकर 5 करोड़ के विकास कार्यों तक, नगर परिषद ने लिए कई अहम फैसले*

नगर परिषद खिरकिया की परिषद बैठक में विकास कार्यों को मिली मंजूरी, सड़क-नाली सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों से लेकर जलप्रदाय, पाइपलाइन, पार्क, फिल्टर प्लांट और निर्माण कार्यों से जुड़े 15 प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत

रिपोर्ट: यश पांडे

खिरकिया। नगर परिषद खिरकिया की अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रपति महेंद्रसिंह खुनजा की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026 को परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर कुल 15 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

बैठक में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पारंपरिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के पांचवें चरण के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण के लगभग 5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही नगर की प्रमुख चौराहों का नामकरण एवं सौंदर्यीकरण करने का भी निर्णय लिया गया।

परिषद ने इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर से वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक जलप्रदाय योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी। गौमुख मंदिर परिसर स्थित पार्क का नाम ‘ध्यायेश्वर उद्यान’ रखने तथा वार्ड क्रमांक 1 स्थित शीतला माता मंदिर के पास बोरिंग कर हैंडपंप स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों में लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की स्वीकृति, वर्ष 2026-27 के लिए विद्युत एवं जलप्रदाय सामग्री की दरों का अनुमोदन, फिल्टर प्लांट एवं ट्यूबवेल मशीनरी की मरम्मत, नई पाइपलाइन बिछाने और पुरानी पाइपलाइन की मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इसके अलावा कांजी हाउस परिसर में तीन शेड निर्माण, वार्ड क्रमांक 12 स्थित फिल्टर प्लांट पर वाहनों की पार्किंग हेतु सीसी सड़क एवं सौंदर्यीकरण तथा अन्य लोक निर्माण सामग्री की दरों के अनुमोदन जैसे प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए।

बैठक में उपाध्यक्ष विजयंत गौर, परिषद के सभी पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपयंत्री तथा विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों से नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!