*सीएचसी किल्लौद में एचएमआईएस प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की डिजिटल मॉनिटरिंग होगी और मजबूत: डॉ.नीलम मिश्रा*….. *एचएमआईएस व अनमोल पोर्टल की ट्रेनिंग से स्वास्थ्य कर्मियों की बढ़ी दक्षता*…… *गर्भवती महिलाओं की बेहतर निगरानी के लिए किल्लौद में स्वास्थ्य कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण*……. *समयबद्ध रिपोर्टिंग और सटीक डेटा पर जोर, सीएचसी किल्लौद में एचएमआईएस कार्यशाला सम्पन्न*….. *स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता की ओर कदम, किल्लौद में एचएमआईएस प्रशिक्षण आयोजित*

एचएमआईएस प्रशिक्षण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति, किल्लौद में एएनएम-सीएचओ को दी गई आधुनिक रिपोर्टिंग की ट्रेनिंग
रिपोर्ट:यश पांडे

किल्लौद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किल्लौद में एचएमआईएस (स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली) की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य एचएमआईएस पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करना, रिपोर्टिंग प्रणाली को मजबूत बनाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग को बढ़ावा देना था।
प्रशिक्षण में ब्लॉक की सभी एएनएम, सीएचओ, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सतीश हल्दे, बीईई एस.एन. पालीवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को एचएमआईएस एवं अनमोल पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, हाई रिस्क गर्भावस्था की पहचान एवं प्रबंधन, समयबद्ध रिपोर्टिंग और पोर्टल संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल के उपयोग से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेंद्र सोलंकी एवं जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी आशीष गीते ने मास्टर ट्रेनर के रूप में किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पोर्टल के प्रभावी उपयोग, सटीक डेटा प्रविष्टि और समय पर रिपोर्टिंग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि बेहतर डेटा प्रबंधन से स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।




