*गुरु पूर्णिमा पर RSS मनाएगा गुरु पूजन उत्सव, भगवा ध्वज के समक्ष होगा समर्पण*….. *त्याग, तपस्या और समर्पण के 100 वर्ष, गुरु पूर्णिमा पर होगा गुरु पूजन उत्सव*….. *गुरु पूर्णिमा पर गूंजेगा समर्पण का संदेश, भगवा ध्वज के समक्ष स्वयंसेवक करेंगे गुरु पूजन*….. *

गुरु पूर्णिमा पर RSS मनाएगा गुरु पूजन उत्सव, भगवा ध्वज के समक्ष होगा समर्पण
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आषाढ़ मास की पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। संघ की परंपरा के अनुसार पवित्र भगवा ध्वज को गुरु स्वरूप मानकर स्वयंसेवकों द्वारा गुरु पूजन एवं समर्पण किया जाएगा। संघ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवा ध्वज के समक्ष गुरु दक्षिणा अर्पित करने की परंपरा रही है।

जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम 9 अगस्त 2026, रविवार को शाम 9 बजे आयोजित होगा। आयोजन स्थल के रूप में कॉलेज रोड पर स्थित हैं मांगलिक भवन का उल्लेख किया गया है।
आमंत्रण पत्र के अनुसार भगवा ध्वज को गुरु, मार्गदर्शक और प्रेरक के रूप में स्वीकार किया गया है। वर्ष में एक बार स्वयंसेवक अपने गुरु भगवा ध्वज के समक्ष गुरुदक्षिणा समर्पित करते हैं, जिससे संघ के कार्यों का संचालन होता है।
कार्यक्रम के माध्यम से त्याग, तपस्या एवं समर्पण की 100 वर्षों की परंपरा को भी रेखांकित किया गया है। साथ ही संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के समाज को संगठित और सशक्त बनाने के विचारों का उल्लेख करते हुए सामाजिक एकता एवं संगठन के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया है।
गौरतलब है कि संघ की शाखाओं में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवा ध्वज का पूजन और समर्पण कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा है।




