*हरदा में किसानों के ‘भगीरथ’ बने कमल पटेल, सिंचाई परियोजना से बदलेगी तकदीर”*…… *(देखे वीडियो)* *शहीद ईलाव सिंह सिंचाई परियोजना: कमल पटेल के प्रयासों से किसानों में खुशी की लहर*………. *(देखे वीडियो)* …. //)////////// *कमल पटेल के प्रयास रंग लाए: सिंचाई परियोजना से हरदा के किसानों को नई उम्मीद* ……… ////// *वर्षों का इंतजार खत्म: कमल पटेल की पहल से साकार हुई सिंचाई परियोजना* //////////…… *किसानों की जुबां पर एक ही नाम किसान नेता कमल पटेल जिन्होंने बदली हरदा की तस्वीर*….. *(देखे वीडियो)*


किसानों के ‘भगीरथ’ बने कमल पटेल”: हरदा में शहीद ईलाव सिंह सिंचाई परियोजना से बदलेगी तस्वीर
रिपोर्ट: यश पांडे
हरदा जिले के किसानों के लिए राहत और खुशहाली की नई किरण बनकर उभरी शहीद ईलाव सिंह सिंचाई उद्वहन परियोजना को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्राम करणपुरा, पांचातलाई और सोनतलाई सहित कई गांवों में किसानों ने पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल का जोरदार स्वागत करते हुए उनके प्रयासों को “भगीरथ समान” बताया।
देखे वीडियो

पंप हाउस और पाइपलाइन कार्यों के निरीक्षण के दौरान किसानों ने खुलकर कहा कि वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण योजना को जमीन पर उतारने का श्रेय कमल पटेल को ही जाता है। किसानों का कहना है कि छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह परियोजना किसी वरदान से कम नहीं है, जिनके पास नलकूप करवाने की क्षमता नहीं थी।
ग्रामीणों ने याद करते हुए बताया कि इस परियोजना की नींव उस समय पड़ी थी जब तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कमल पटेल ने इसकी मांग मजबूती से रखी थी। बाद में अपने निरंतर प्रयासों से उन्होंने इसे व्यापक रूप दिलाया, जिससे आज पूरे हरदा जिले को इसका लाभ मिलने जा रहा है।
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के सहयोग से हरदा जिला सिंचाई के क्षेत्र में नंबर वन बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।
वहीं ग्राम पांचातलाई के किसान पवन बिश्नोई सहित अन्य किसानों ने स्पष्ट कहा कि “अगर कमल पटेल नहीं होते, तो यह परियोजना कभी साकार नहीं हो पाती।” किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग इस योजना का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत सबके सामने है।
किसानों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में फसल उत्पादन बढ़ेगा, दूसरी फसल लेना आसान होगा और हजारों किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा।
कुल मिलाकर, हरदा जिले के किसानों की जुबान पर एक ही नाम है—कमल पटेल, जिनके अथक प्रयासों ने एक लंबे समय से अधूरे सपने को हकीकत में बदल दिया।




