*हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा खिरकिया, सावन के अंतिम सोमवार पर निकली भव्य कावड़ यात्रा*…… *बोल बम के जयघोष से शिवमय हुआ खिरकिया, कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब*…. *सावन के अंतिम सोमवार पर खिरकिया में भक्ति की धूम, भव्य कावड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*

जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंजा खिरकिया
रिपोर्ट:यश पांडे


खिरकिया। सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को नगर में महाकाल सेना सेवा समिति, खिरकिया द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा नगर के चौकड़ी रोड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। शिवभक्त कावड़ में जल लेकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
कावड़ यात्रा में गाजे-बाजे और ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच बाबा सोमनाथ की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। किल्लौद ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों से निकली कावड़ यात्राएं भी नगर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरीं, जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
भाजपा मंडल ने किया शिवभक्तों का स्वागत
नगर के मुख्य मार्ग पर भाजपा खिरकिया मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में कावड़ यात्रियों एवं शिवभक्तों का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को 51 किलो फलाहारी नमकीन का वितरण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तों का स्वागत करते हुए भगवान भोलेनाथ की छाया चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया।
मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को निकली कावड़ यात्राओं में शामिल शिवभक्तों के बीच फलाहारी नमकीन का वितरण सेवा और श्रद्धा की भावना से किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सेवा, समर्पण और एकता की भावना मजबूत होती है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, वरिष्ठ नेता हेमंत राजपूत, सुनील निलोरे, राजेश गुप्ता, सोनू तिवारी, झानीराम महाजन, रौनक चौर, शुभम राठौर, शांतिलाल मालाकार, मोनू तिवारी, विष्णु मोरी, नुरुलहक कुरैशी, महेंद्र शर्मा, रवि मुकाती, दुर्गेश अंकर, आनंद देवड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।
हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से खिरकिया का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।




