Uncategorized

*खिरकिया रेलवे स्टेशन पर स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में रामायण का 24 घंटे पाठ*….. *(देखे वीडियो)*…… *सावन में राममय हुआ खिरकिया का संकट मोचन हनुमान मंदिर में, अखंड रामायण पाठ चल रहा है*…….. *दिन-रात गूंज रही रामायण की चौपाइयां, संकट मोचन मंदिर में अखंड पाठ के समापन पर होगा भव्य भंडारा* *सावन में संकट मोचन मंदिर बना आस्था का केंद्र, अखंड रामायण पाठ के समापन पर श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसादी*……

सावन में भक्ति से गूंजा खिरकिया का संकट मोचन हनुमान मंदिर, दिन-रात चल रहा अखंड रामायण पाठ

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

खिरकिया। सावन के पवित्र माह में खिरकिया रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर इन दिनों रामभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। मंदिर में सावन मास के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जो दिन-रात निरंतर चल रहा है। रामायण की चौपाइयों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज रहा है।

मंदिर के महंत पंडित विनय तिवारी ने बताया कि प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में सावन मास के दौरान अखंड रामायण पाठ की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ रामायण पाठ में शामिल होकर भगवान श्रीराम और संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन कर रहे हैं। पाठ के समापन अवसर पर भव्य भंडारा एवं प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।

आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं की भी आस्था का केंद्र

उल्लेखनीय है कि खिरकिया रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर केवल नगरवासियों की ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों और जिलों के श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना करते हैं।

सावन के पावन अवसर पर मंदिर में चल रहे अखंड रामायण पाठ से पूरा वातावरण राममय और भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं का कहना है कि रामायण पाठ और हनुमान जी के दर्शन से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!