Uncategorized

*शांति निकेतन स्कूल के 10वीं-12वीं में चमके होनहार: तहसील और जिले में लहराया परचम*…… *बोर्ड परीक्षा में शांति निकेतन स्कूल विद्यार्थियों का जलवा: 90%+ अंकों से रचा इतिहास*… *खुशी, मयंक और आकांशी बने टॉपर: विद्यालय का बढ़ाया मान*….. *शिक्षा में उत्कृष्टता: छात्रों ने हासिल किए शानदार अंक और स्थान*…… *बोर्ड परीक्षा में दमदार प्रदर्शन: तहसील व जिले में छाए विद्यार्थी*……

शानदार परीक्षा परिणाम: विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

रिपोर्ट:यश पांडे

दिनांक 15 अप्रैल 2026 को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शांति निकेतन हायरसेकेंडरी विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

कक्षा 12वीं में छात्रा खुशी, पिता श्री कैलाश राजपूत ने 94% अंक प्राप्त कर गणित संकाय में तहसील स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं छात्र मयंक, पिता श्री अशोक गुर्जरभोज ने 90.2% अंक अर्जित कर कृषि विज्ञान संकाय में तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में कक्षा 10वीं की छात्रा आकांशी, पिता श्री पूनम विश्नोई ने 96.2% अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की।

इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के संचालक श्री जयसिंह राजपूत ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!