*खिरकिया में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और उत्साह*…. *राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ खिरकिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न*…. *पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026: खिरकिया में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक संबल*…..


खिरकिया मंडल में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” का सफल आयोजन
रिपोर्ट: यश पांडे


खिरकिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” के अंतर्गत खिरकिया मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शनिवार को आयोजित उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रभाव और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर विस्तार से चर्चा करते हुए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद एवं पंच निष्ठा जैसे विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया।
द्वितीय सत्र में बूथ प्रबंधन विषय पर भाजपा जिला महामंत्री बसंत राजपूत, राजेश गोदारा एवं पूर्व महामंत्री उदय सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं वरिष्ठ नेता सुनील कुमार जैन ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए जनसंघ के गठन, आपातकाल के दौर, जनता पार्टी में विलय तथा वैचारिक मतभेदों के बाद भाजपा के गठन की परिस्थितियों का विस्तार से वर्णन किया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन रविवार को प्रथम सत्र में देवीसिंह सांखला ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे। इसके बाद दीपक नेमा ने सोशल मीडिया की भूमिका एवं उसके प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि अशोक गुर्जर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अंतिम सत्र में जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने मंडल कार्यपद्धति को विस्तारपूर्वक समझाते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित किया।
इस दौरान संगठन की कार्यशैली, विचारधारा एवं “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत को जीवन में आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनकी संगठनात्मक दक्षता को बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र खनूजा, महेंद्र खनूजा, जनपद उपाध्यक्ष मोहन सोलंकी, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजेंद्र गौर, वरिष्ठ नेता शंकर खरवाडिया, गंगाविशन मुनीम, शिवनारायण साद, ओमप्रकाश चौहान, संतोष यादव, भरत हेडा, हेमचंद नागड़ा, सुनील निलोंस, विजय सोमानी, सुनील जैन, हरगोविंद राजपूत, हेमंत राजपूत, लखन मंडराई फूल बाई उइके संजय मीना सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




