*इंदौर में स्वरा श्रीमाल ने लहराया परचम: स्पेल बी स्टेट लेवल में प्रथम स्थान*…….. *(देखे वीडियो)* *उज्जैन की बिटिया स्वरा श्रीमाल का परचम लहराया: “अल्फा स्टार स्पेल बी” में स्टेट टॉपर बनीं*…… *(देखे वीडियो)*…… *खिरकिया के व्यापारी सुगन भंडारी की नातिनी है स्वरा श्रीमाल*…. ।।।।।। *प्रतिभा का परचम लहराया: स्वरा श्रीमाल बनीं स्टेट लेवल चैंपियन*…..


इंदौर में स्वरा श्रीमाल का कमाल: “अल्फा स्टार स्पेल बी” में स्टेट टॉपर, नेशनल फाइनल में बनाई जगह
रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो
इंदौर में आयोजित प्रतिष्ठित “अल्फा स्टार स्पेल बी” स्टेट लेवल प्रतियोगिता में उज्जैन की होनहार बालिका स्वरा श्रीमाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही स्वरा ने नेशनल फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जिससे परिवार और शहर दोनों का नाम रोशन हुआ है।
स्वरा, श्रीमती सरोज जी सुगन जी भंडारी की नातनी, आशीष भंडारी की भांजी (खिरकिया) एवं श्रीमती बरखा वरुण जी श्रीमाल (उज्जैन) की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों और समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।
स्वरा की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और असाधारण प्रतिभा का परिणाम है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी हैं।




