*गांधी जयंती पर बापू को नमन, नगर परिषद परिसर में अध्यक्ष-सीएमओ ने किया माल्यार्पण*….. …… *गांधी चौक के पुनर्निर्माण के बीच बापू को श्रद्धांजलि, परिषद परिसर में हुआ माल्यार्पण*…. …….. *गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अध्यक्ष सीएमओ सहित जनप्रतिनिधियों ने किया नमन*

गांधी जयंती पर नगर परिषद परिसर में बापू को श्रद्धासुमन, अध्यक्ष व सीएमओ ने किया माल्यार्पण
रिपोर्ट: यश पांडे


खिरकिया। गांधी जयंती के अवसर पर नगर परिषद खिरकिया परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी चौक के पुनर्निर्माण कार्य के चलते महात्मा गांधी की प्रतिमा को अस्थायी रूप से नगर परिषद परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अखिल राय एवं आदिवासी महिला पार्षद फूलबाई उईके ने पूरे आदर और श्रद्धा के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी के योगदान को स्मरण किया और बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में अपनाने तथा सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




