*स्वास्थ्य सेवा का जनहितैषी अभियान, हरदा में इंदौर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच*….. *हरदा की जनता के लिए बड़ी स्वास्थ्य पहल, 6 अक्टूबर को पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिवस पर लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर*… ,।।। ।।।।। *जरूरतमंदों के स्वास्थ्य की चिंता, हरदा में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर*…. ……।।।।। *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन पर जनहित की पहल, हरदा में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

*हरदा में 6 अक्टूबर को लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, इंदौर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच*
*:-पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल जी के जन्मदिन पर खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान के सौजन्य एवं आरपी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित होगा शिविर*
रिपोर्ट:यश पांडे

*हरदा।* हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय लाड़ले नेता एवं प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनसेवा के संकल्प के साथ हरदा जिला अस्पताल में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर दिन मंगलवार को किया जा रहा है। यह शिविर खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान के सौजन्य एवं आरपी फाउंडेशन के सहयोग से लगाया जाएगा।
भाजपा सोशल मीडिया हरदा विधानसभा सह संयोजक आशुतोष पाराशर ने बताया कि यह शिविर प्रसिद्ध अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर के सहयोग तथा वैद्य एवं नाड़ी विशेषज्ञ गुरुजी प्रकाश टाटा जी के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। शिविर में अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को उच्च स्तरीय आधुनिक मशीनों द्वारा स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श, निःशुल्क चिकित्सा जांच और निःशुल्क औषधि वितरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा। इस जनसेवा शिविर का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। आयोजन समिति ने जिले के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं और इस जानकारी को जरूरतमंदों तक अवश्य रूप से पहुंचाएं।




