. *डॉ. रेवाराम पटेल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सर्वदलीय नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*…… *मां नर्मदा तट पर हुआ अंतिम संस्कार, डॉ. रेवाराम पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे हजारों लोग* *पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल के पिता का निधन अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां रहीं मौजूद*…..


डॉ<strong>. रेवाराम पटेल को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, सर्वदलीय नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा/हंडिया। ग्राम भवरतलाव के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक स्वर्गीय डॉ. रेवाराम पटेल के देवलोकगमन पर रविवार को कर्माबाई आश्रम से मां नर्मदा तट तक निकली अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


स्वर्गीय डॉ. रेवाराम पटेल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल के पूज्य पिता थे। उनकी अंत्येष्टि में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी सहभागिता निभाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, विधायक आर.के. दोगने, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साईं सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उपस्थित जनसमूह ने स्वर्गीय डॉ. रेवाराम पटेल के समाजसेवी व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. रेवाराम पटेल का जीवन समाजसेवा, मानवीय मूल्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने मां नर्मदा से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।




