Uncategorized

*खिरकिया मंडी में हम्मालों का हंगामा: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बगीचे में धरना*….. *(देखे वीडियो)* *मंडी प्रशासन के खिलाफ भड़के मजदूर: खिरकिया में हम्मालों का जोरदार विरोध प्रदर्शन*….. *(देखे वीडियो)* *रातभर काम, पर सुविधा शून्य: खिरकिया मंडी में हम्मालों का फूटा गुस्सा*…. *करोड़ों के व्यापार के बीच उपेक्षित मजदूर: खिरकिया मंडी में गूंजा विरोध*….

खिरकिया मंडी में फूटा हम्मालों का गुस्सा: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बगीचे में बैठे मजदूर

रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा जिले की खिरकिया कृषि उपज मंडी में सोमवार को हम्माल और मजदूरों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। मंडी में कार्यरत दर्जनों श्रमिक नाराज होकर मंडी परिसर स्थित बगीचे में बैठ गए और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

देखे वीडियो

हमारी बात मजदूर हम्माल यूनियन के अध्यक्ष सावन मालवीय से हुई उन्होंने शिकायत की

मजदूरों का आरोप है कि मंडी में रोजाना भारी मात्रा में उपज की आवक होने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। हम्मालों ने बताया कि कई बार देर रात 2 बजे तक, यहां तक कि सुबह तक लगातार काम कराया जाता है, लेकिन पीने के ठंडे पानी, आराम की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

श्रमिकों का कहना है कि खिरकिया मंडी में आसपास के जिलों के साथ-साथ महाराष्ट्र तक से बड़ी मात्रा में कृषि उपज बिक्री के लिए पहुंचती है। मंडी में करोड़ों रुपए का व्यापार होने के बावजूद मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

हम्मालों ने मंडी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पीने के ठंडे पानी, विश्राम स्थल, स्वच्छ शौचालय और कार्य समय को लेकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जा सकता है।

मंडी परिसर में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन की चर्चा दिनभर बनी रही। अब सभी की नजर मंडी प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!