*भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: जिला पदाधिकारियों को मिली मंडलों की नई जिम्मेदारी*….. *भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा के नेतृत्व में भाजपा संगठन विस्तार, मंडल प्रभारियों की घोषणा*


भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारियां: जिला पदाधिकारियों को मंडलों का प्रभार
रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा द्वारा संगठनात्मक कार्यों को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारियों को विभिन्न मंडलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां नर्मदापुरम संभाग प्रभारी श्री कांतदेव सिंह एवं हरदा जिला प्रभारी डॉ. प्रभुराम चौधरी की सहमति से की गई हैं। आदेश जिला अध्यक्ष श्री राजेश सिंह वर्मा द्वारा जारी किए गए।

जारी सूची के अनुसार हरदा विधानसभा के अंतर्गत हरदा नगर, हरदा ग्रामीण, हंडिया, सोनतलाई, चारुवा एवं खिरकिया मंडलों में अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के टिमरनी, रहटगांव, कायदा, सिराली, पहटकला एवं करताना मंडलों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित कार्यक्रमों के संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है। समिति में श्री राजेश गोदारा को संयोजक, श्रीमती प्रीति गहलोत को सह-संयोजक तथा अन्य पदाधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।

भाजपा जिला संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा।




