Uncategorized

*मालवाहक में मजदूरों को बैठाना पड़ा भारी, हरदा यातायात पुलिस की कार्रवाई में ₹10 हजार जुर्माना*…….. *(देखे वीडियो)* *हरदा में हनुमान मंदिर चौराहे पर बड़ा एक्शन: मजदूरों से भरी पिकअप पकड़ी, कोर्ट ने ठोका जुर्माना*….. *हरदा में यातायात पुलिस सख्त: मालवाहन में सवारी ढोने पर वाहन जप्त, चालक दंडित* *(देखे वीडियो)*….. ……. *सड़क सुरक्षा अभियान में हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालवाहक पिकअप पर चला कानून का डंडा*…… *(देखे वीडियो)*

मालवाहक पिकअप में मजदूरों को ढोना पड़ा भारी, यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई कोर्ट ने ठोका ₹10 हजार जुर्माना

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा, 21 मई 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए हरदा यातायात पुलिस लगातार विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत बायपास स्थित हनुमान मंदिर चौराहा पर यातायात पुलिस ने एक मालवाहक पिकअप वाहन को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की।

रिपोर्ट:यश पांडे

(देखे वीडियो)

 

अधीक्षक श्री शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में चल रही वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक MP41GA1796 को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि मालवाहक वाहन में नियमों का उल्लंघन करते हुए मजदूरों एवं सवारियों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा था, जो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 का स्पष्ट उल्लंघन है।

यातायात पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर वाहन को जप्त किया और थाना यातायात में सुरक्षित खड़ा कराया। इसके बाद आरोपी चालक साहिल पिता रसद खान निवासी खातेगांव के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए चालक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया।

यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने कहा कि मालवाहनों में सवारियां बैठाकर परिवहन करना बेहद खतरनाक है और इससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!