Uncategorized

*जमीन पर बैठे कलेक्टर, चौपाल में गूंजा जनता का भरोसा*….. *(देखे वीडियो)* *खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने ग्रामीण अंचल में लगाई रात्रि चौपाल, देर रात तक सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं*

“जमीन पर बैठे कलेक्टर, चौपाल में गूंजा जनता का भरोसा”
खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने ग्रामीण अंचल में लगाई रात्रि चौपाल, देर रात तक सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

रिपोर्ट:यश पांडे

खंडवा। जिले के ग्रामीण अंचलों में प्रशासन को जनता के बीच ले जाने की पहल लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने गांव पहुंचकर रात्रि चौपाल लगाई और जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर का यह सहज और संवेदनशील व्यवहार ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

देखे वीडियो

रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राशन, राजस्व एवं आवास योजनाओं से जुड़ी समस्याएं कलेक्टर के सामने रखीं। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि प्रशासन वास्तव में उनकी चौखट तक पहुंचा है। कलेक्टर द्वारा जमीन पर बैठकर आम लोगों से संवाद करने से ग्रामीणों में आत्मीयता और विश्वास का भाव और मजबूत हुआ है।

रात्रि चौपाल के दौरान अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया समझाई।

ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन की यह पहल गांवों में सकारात्मक बदलाव ला रही है और लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!