*अटल सरोवर तालाब के गहरीकरण का कार्य 22 मई से होगा शुरू*…. *जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद खिरकिया की बैठक संपन्न*…. *जल संरक्षण की बड़ी पहल: 22 मई से शुरू होगा अटल सरोवर तालाब का गहरीकरण*….. ……..///////// *भूजल बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, अटल सरोवर तालाब गहरीकरण अभियान शुरू*


अटल सरोवर तालाब के गहरीकरण का कार्य 22 मई से होगा शुरू
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद खिरकिया की बैठक संपन्न
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। नगर परिषद खिरकिया द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” के अंतर्गत जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को लेकर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 14 स्थित अटल सरोवर तालाब के गहरीकरण, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर बुधवार को नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति द्वारा तालाब गहरीकरण हेतु मिट्टी की खुदाई कर ट्रॉली भरने के लिए 100 रुपये प्रति ट्रॉली की दर स्वीकृत की गई। साथ ही पोकलेन एवं जेसीबी मशीन संचालकों को निर्देश दिए गए कि तालाब में खुदाई कार्य प्रारंभ करने से पूर्व नगर परिषद कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
नगर परिषद द्वारा जानकारी दी गई कि अटल सरोवर तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ 22 मई 2026 को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। इस कार्य का उद्देश्य जल संग्रहण क्षमता बढ़ाना एवं भूजल स्तर को सुधारना है।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, श्री गंगाविशन मुनीम, श्री पूनमचंद गुप्ता, श्री शैतानसिंह पंवार, श्री कैलाश गौर, श्री सत्यनारायण गौर, श्री महेंद्रसिंह खनुजा, श्री उमेश गीते, श्री सुरेंद्र आटनेरे, श्री राजेश मालाकार, श्री बल्लू पंवार, श्री गब्बरसिंह इरलावत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री महेंद्र शर्मा, उपयंत्री श्री विष्णुप्रसाद यादव, उपयंत्री श्री श्रीकिशन गुर्जर, श्री नरेश बावोनिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




