*मूंग-उड़द खरीदी के लिए बड़ा फैसला: 25 मई से शुरू होगा किसानों का पंजीयन*.. *समर्थन मूल्य पर मूंग-उड़द खरीदी: एमपी सरकार ने जारी किए आदेश, 25 मई से रजिस्ट्रेशन*….. *किसानों के लिए खुशखबरी: मूंग-उड़द उपार्जन हेतु ई-पंजीयन की तारीख घोषित*….. *मध्यप्रदेश में मूंग-उड़द खरीदी की तैयारी तेज, 15 जून तक होंगे पंजीयन*


मूंग-उड़द खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 25 मई से शुरू, मध्यप्रदेश शासन ने जारी किए निर्देश
रिपोर्ट:यश पांडे



भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन 25 मई 2026 से 15 जून 2026 तक किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द खरीदी के लिए किसानों को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पंजीयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर पंजीयन केंद्रों की व्यवस्था, किसानों के सत्यापन, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को पंजीयन के समय आधार नंबर से लिंक बैंक खाता उपलब्ध कराना होगा, ताकि उपार्जन राशि सीधे खाते में पहुंच सके।
विभाग ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंजीयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित हो, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।




