*भोपाल कूच से पहले प्रशासन अलर्ट, हरदा-भोपाल मार्गों पर कड़ी नाकेबंद*….. *किसान आंदोलन के मद्देनज़र हरदा से भोपाल जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम*…. *छीपानेर और गंजाल नदी पर बैरिकेडिंग, भोपाल जाने वाले मार्गों पर पुलिस की सख्त निगरानी*…..

किसान आंदोलन के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट, हरदा-भोपाल मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
रिपोर्ट:,यश पांडे


हरदा। भोपाल में प्रस्तावित किसान आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हरदा से भोपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। छीपानेर और गंजाल नदी के पास बैरिकेड्स लगाकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि आंदोलनकारियों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें रोका जा सके।
प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन व्यवस्थाओं के कारण आम नागरिकों और नियमित आवागमन करने वाले वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैद है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।




