Uncategorized

*गुरु पूर्णिमा पर भक्ति का महासंगम, संत सिंगाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा से गूंजा खिरकिया*…… *(देखे वीडियो)* …… *रातभर गूंजे संत सिंगाजी महाराज के भजन, श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य निशान यात्रा*……. *(देखे वीडियो)* *गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, संत सिंगाजी महाराज के जयकारों से भक्तिमय हुआ खिरकिया*…. *भजन, शोभायात्रा और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा में डूबा खिरकिया, संत सिंगाजी महाराज को किया नमन*

गुरु पूर्णिमा पर भक्ति में डूबा खिरकिया: संत सिंगाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा, रातभर गूंजे भजन-कीर्तन

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर किसान मोहल्ला, खिरकिया में परम संत सिंगाजी महाराज की भव्य भजन संध्या एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भजन-कीर्तन में लीन होकर गुरु महिमा का गुणगान किया।

देखे वीडियो

भव्य आरती का वीडियो

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से निशान पूजन एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद आनंद नगर, खिरकिया से परम संत सिंगाजी महाराज मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जयकारों के साथ आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने निशान का पुष्पवर्षा एवं पूजा-अर्चना कर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति एवं स्थानीय नागरिकों ने सभी आगंतुक श्रद्धालुओं और अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालु प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार निशान लेकर परम संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल के लिए रवाना हुए। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, आस्था और गुरु भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!