Uncategorized

*नर्मदापुरम कूच से पहले इटारसी स्टेशन पर किसान नेताओं की गिरफ्तारी*….. *ट्रेन से जा रहे किसान नेता इटारसी में गिरफ्तार, नर्मदापुरम पहुंचने से पहले पुलिस की कार्रवाई*…… …… *(देखे वीडियो)*…. *इटारसी स्टेशन पर किसान नेता मनोज गोदारा विश्नोई व शोभित राजपूत गिरफ्तार, साथी पहुंचे नर्मदापुरम*…..

नर्मदापुरम कूच से पहले इटारसी रेलवे स्टेशन पर किसान नेता मनोज गोदारा विश्नोई शोभित राजपूत गिरफ्तार, अन्य साथी पहुंचे कार्यक्रम में

इटारसी/नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के लिए रवाना हुए स्वतंत्र किसान नेता मनोज गोदारा विश्नोई और किसान आक्रोश मोर्चा के शोभित राजपूत को मंगलवार को इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार दोनों किसान नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनके साथ यात्रा कर रहे आनंद कालीराना,सुभाष जांगू प्रेरक सारण, शरद विश्नोई सहित अन्य साथी पुलिस कार्रवाई से बचते हुए सफलतापूर्वक नर्मदापुरम पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

किसान नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे किसानों को रोकना उचित नहीं है। वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

मनोज गोदारा विश्नोई और शोभित राजपूत की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी का माहौल बन गया। वहीं, अन्य किसान नेताओं के कार्यक्रम में पहुंचने से आंदोलन जारी रहने का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!