*नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, जंगल के रास्ते जा रहा युवक दबोचा*…. ….. *जंगल के रास्ते गांजा बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 708 ग्राम गांजा जब्त* …… *छीपावड़ पुलिस की सटीक कार्रवाई, गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम* *मुखबिर की सूचना पर छीपावड़ पुलिस का एक्शन, जंगल में घेराबंदी कर गांजा तस्कर गिरफ्तार*…..

जंगल के रास्ते गांजा बेचने जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, 708 ग्राम गांजा जब्त
छीपावड़ पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर मोरगढ़ी निवासी आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
रिपोर्ट:यश पांडे


खिरकिया/छीपावड़। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत हरदा पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई में एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना छीपावड़ पुलिस ने अवैध गांजा बेचने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 708 ग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरे रंग की शर्ट एवं काली पैंट पहने एक युवक जंगल के रास्ते पैदल मोरगढ़ी की ओर जा रहा है। उसके हाथ में नीले रंग की थैली है, जिसमें गांजा रखा हुआ है और वह उसे बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अर्जुन पिता सुरेश चौहान (27 वर्ष), निवासी ग्राम मोरगढ़ी बताया। तलाशी के दौरान उसके हाथ में मौजूद नीली थैली के अंदर सफेद थैली में हरे रंग का कलियों एवं पत्तियों जैसा मादक पदार्थ मिला। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई कर पदार्थ की पहचान गांजा के रूप में की।
तौल करने पर कुल वजन 719 ग्राम (थैली सहित) तथा 708 ग्राम शुद्ध गांजा पाया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 365/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष वामने, प्रधान आरक्षक शांतिलाल कुमरे, प्रधान आरक्षक सरदर्द, आरक्षक उदयभान, सौरभ राजपूत, शैलेन्द्र गुर्जर, हेमुलाल जमरे एवं उदयसिंह सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।




