*मन की बात’ से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, शक्ति केंद्रों पर बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारियां*….. …….. *भाजपा मंडल प्रभारी जगदीश सोलंकी बोले हर बूथ पर सुनी जाएगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात* …… …… * *भाजपा ने शक्ति केंद्रों की बैठक संपन्न की*…. …….. …… *वृक्षारोपण और संत रविदास जयंती पर भाजपा की तैयारी तेज शक्ति केंद्र बैठक में बनी रणनीति*

मन की बात, वृक्षारोपण और संत रविदास जयंती कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
मंडल प्रभारी जगदीश सोलंकी ने शक्ति केंद्र बैठक में बूथ स्तर तक सौंपी जिम्मेदारियां
रिपोर्ट:यश पांडे


खिरकिया। भारतीय जनता पार्टी खिरकिया मंडल के शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती के साथ आगामी कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मंडल प्रभारी जगदीश सोलंकी ने शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों एवं बूथ टोली के पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रमों के सफल आयोजन के निर्देश दिए।


बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने और अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। खिरकिया मंडल की बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी गोलू वीरेंद्र अग्रवाल ओर राजू महिवाल एल्डर मैंन मोनू तिवारी उपस्थित रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने सभी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है साथ ही प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण अभियान तथा संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
मंडल प्रभारी जगदीश सोलंकी ने मंडल के ग्रामीण जनों से भी कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए ताकि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय यादव, शंकर सिंह खरबड़िया, मंडल महामंत्री हेमंत राजपूत, लखन मंडराई, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामनिवास पवार, गोलू (वीरेंद्र अग्रवाल), राजू महिवाल, आनंद गौर, मीनू तिवारी, रामेश्वर मीणा, ज्ञानीराम महाजन, राजकुमार कड़वाल, बलराम महाजन, बलिराम यादव, द्वारका प्रसाद गौर, आशीष कीर, दीपक राजपूत, दुर्गेश अंकिल, विश्वनाथ राजपूत, मानसिंह राजपूत, रघुवीर गौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




