*खिरकिया ROB विवाद: व्यापारी पंकज सांड ने विकास विरोधी सोच पर साधा निशाना*….. /////////// *ROB को लेकर भ्रम फैलाने वालों पर बरसे व्यापारी समाज सेवी पंकज सांड, बोले विकास से समझौता नहीं*………////// *खिरकिया में ROB पर सियासत तेज: व्यापारी पंकज सांड ने तर्कों से दिया जवाब*……..////// *कोरोना काल में सच्ची मानव सेवा का परिचय दे चुके पंकज सांड*……..////// ….// *रिपोर्ट:यश पांडे*…..////////// *व्यापारी पंकज सांड का स्पष्ट संदेश “ROB ही खिरकिया के विकास की कुंजी*………….///…..////// *ROB विवाद में सामने आए व्यापारी पंकज सांड, बोले “जनहित में जरूरी है ओवरब्रिज*……..//////….. *कुछ लोग नगर का नहीं निजी हितों का रख रहे है ध्यान*………//////)…. *खिरकिया के विकास पर व्यापारी पंकज सांड की दो टूक“भ्रम नहीं, प्रगति चाहिए*……/////…. ….. *व्यापारी पंकज सांड ने ROB विरोध को बताया भ्रामक, कहाशहर के भविष्य से खिलवाड़ नहीं*////)….. ………….//////….

<img class=”alignnone size-medium wp-image-10986″ src=”https://pandeyjinews24.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260416-WA0273-177×300.jpg” alt=”” width=”177″ height=”300″ />
खिरकिया में ROB विवाद: समाजसेवी पंकज सांड ने विकास विरोधी मांगों पर उठाए सवाल
रिपोर्ट: यश पांडे

खिरकिया में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर जारी बहस के बीच प्रतिष्ठित व्यापारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी पंकज सांड ने पर्चे में उठाई गई मांगों का तर्कपूर्ण विरोध करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए बाधक बताया है।
पंकज सांड, जिन्होंने कोरोना काल में सांड परिवार के साथ मिलकर निस्वार्थ भाव से जनसेवा की, ने कहा कि शहर के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोगों द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम आमजन के हित में नहीं है।
उन्होंने पर्चे में उठाए गए बिंदुओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
सुविधा बनाम असुविधा का भ्रम:
ROB की लंबाई और चौड़ाई को लेकर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि यह डिजाइन विशेषज्ञों द्वारा ट्रैफिक और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इसे “असुविधा” बताना तकनीकी तथ्यों की अनदेखी है।

गरीब और मजदूरों की दलील पर सवाल:
सांड ने कहा कि विकास कार्यों को गरीब विरोधी बताना पूरी तरह गलत है। बेहतर सड़क और ब्रिज से दुर्घटनाएं कम होंगी और आवागमन सुगम होगा, जिससे सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।
बुजुर्गों और मरीजों की चिंता पर जवाब:
उन्होंने कहा कि आधुनिक ROB में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग, रेलिंग और अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं, जिससे बुजुर्गों और मरीजों को भी सुरक्षित आवागमन मिल सकेगा।
शहर के विभाजन की आशंका निराधार:
पंकज सांड ने स्पष्ट किया कि ओवरब्रिज शहर को जोड़ने का काम करता है, न कि विभाजित करने का। इससे दोनों ओर के क्षेत्रों में व्यापार और संपर्क बेहतर होगा।
अंडरपास की मांग पर प्रतिक्रिया:
उन्होंने कहा कि अंडरपास हर जगह व्यवहारिक है है खासकर हमारे नगर ने भी नई इससे सहमत हु पर ऐसे में ओवरब्रिज ही सुरक्षित और टिकाऊ समाधान है।
ओर खिरकिया से हरदा के ओवर ब्रिज के तुलना करना व्यवहारिक नहीं है हरदा जा ब्रिज जैसे छोटा बन सकता है जबकि वह ब्रिज अंतरराष्ट्रीय मार्ग से जुड़ेगा
ओवर ब्रिज जैसे विकास कार्य किसी भी नगर में एक ही बार होते है जो पीढ़ियों तक चलते है जिसका विरोध होना गलत है
अंत में पंकज सांड ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहकर शहर के समग्र विकास के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं। उन्होंने कहा कि “खिरकिया का भविष्य मजबूत बुनियादी ढांचे में है, न कि विकास कार्यों का विरोध करने में।”

दरअसल एक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक सामाजिक समिति ने एक पम्पलेट वायरल किया था हम इसकी पुष्टि नहीं करते प्रतिष्ठित व्यापारी पंकज सांड ने इसका मुखरता के साथ विरोध किया है




