*कमल पटेल के प्रयासों से खुला बंद पोर्टल, हरदा में अब 400 जोड़ों का होगा विवाह*……. ….. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिए अधिकारियों को निर्देश कोई भी गरीब परिवारों को असुविधा ना हो* *बंद पंजीयन पोर्टल फिर शुरू:पूर्व मंत्री कमल पटेल के हस्तक्षेप से दोगुनी हुई जोड़ो की संख्या* *हरदा जिले में 200 से बढ़कर 400 हुआ विवाह पंजीयन, कमल पटेल की पहल सफल* ….. *परेशान जोड़ों को मिली राहत, कमल पटेल के प्रयास से दोबारा खुला पोर्टल*


कमल पटेल की पहल रंग लाई: बंद पोर्टल फिर खुला, हरदा जिले में 400 जोड़ों का होगा विवाह पंजीयन
रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में उस समय परेशानी खड़ी हो गई, जब सामाजिक न्याय विभाग के पोर्टल पर 200 पंजीयन पूरे होते ही आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई। इसके चलते हरदा, खिरकिया और टिमरनी जनपद सहित नगर परिषदों में पहुंचे कई हितग्राही दिनभर परेशान होते रहे।
स्थिति से अवगत कराते हुए जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर एडवोकेट, सभापति लोक निर्माण समिति हरदा एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को समस्या बताई। उन्होंने तुरंत पहल करते हुए मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा से दूरभाष पर चर्चा कर पोर्टल पुनः शुरू करने का अनुरोध किया।
पूर्व मंत्री कमल पटेल की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के निर्देश पर पोर्टल को दोबारा खोल दिया गया। इसके बाद शेष रह गए जोड़ों का भी पंजीयन हो सका।
अब हरदा जिले में कुल 400 जोड़ों का विवाह पंजीयन संभव हो गया है, जिससे हितग्राहियों में खुशी की लहर है। पंजीयन कराने वाले सभी लोगों ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।




