*भव्य आयोजन की तैयारी: विश्व नवकार दिवस पर खिरकिया में जुटेगा जैन समाज*……. *9 अप्रैल को आध्यात्मिक माहौल: खिरकिया में विश्व नवकार दिवस का आयोजन तय*


विश्व नवकार दिवस की तैयारियां तेज: खिरकिया में जैन समाज की बैठक, 9 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन
रिपोर्ट:यश पांडे


खिरकिया। आगामी 9 अप्रैल 2026 को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले विश्व नवकार दिवस को लेकर सकल जैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए समाजजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
श्री संघ मंत्री राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि JITO के आह्वान पर मनाया जाने वाला यह दिवस स्थानीय स्तर पर जैन श्वेतांबर मांगलिक भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 8:01 बजे से 9:36 बजे तक संपन्न होगा।
इस अवसर पर समाज के लोगों को आमंत्रण कार्ड वितरित किए गए। कार्ड वितरण कार्यक्रम में श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ अध्यक्ष अनिल मुनोट, दिगम्बर समाज अध्यक्ष मनोज गोलू जैन, श्री संघ कोषाध्यक्ष विमल रांका सहित कई पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में नवयुवक मंडल के सदस्य मनीष विनायक, निर्मल विनायक, श्रेणिक भंडारी, आशीष समदड़िया, ललित मेहता, पारस चोरड़िया, प्रखर जैन, जितेंद्र भंडारी, अक्षय भंडारी, पंकज भंडारी, गोलू राका, आदेश विनायक, आदित्य बाफना, अमम समदड़िया, भव्य नागड़ा, दक्ष मेहता, पर्व मेहता एवं रौनक सांड सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।
इस संदर्भ में प्रशासनिक अधिकारियों से भी समन्वय किया गया, जिसमें एसडीएम शिवानी बघेल एवं टीआई संतोष से चर्चा कर आयोजन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।




