Uncategorized

*ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी कामयाबी: दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे*………. *हरदा पुलिस का दमदार एक्शन: दो अपहृत बालिकाएं मिलीं सुरक्षित, एक आरोपी गिरफ्तार*….. *मिशन मुस्कान सफल: पुलिस ने दिखाई तत्परता, 2 मासूमों को बचाया, आरोपी जेल पहुंचा*….. *हरदा में पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण के दो मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार*….

 

ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता: दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के निर्देशन में थाना सिविल लाइन हरदा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया है, वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पहले मामले में अपराध क्रमांक 237/2025 के तहत 17 वर्षीय अपहृता को 6 अप्रैल 2026 को ग्राम कच्छबेड़ी (थाना हण्डिया) से दस्तयाब किया गया। अपहृता के कथनों के आधार पर प्रकरण में गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं, जिसके बाद आरोपी गोकुल पिता करनसिंह चौहान (22 वर्ष), निवासी कच्छबेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय हरदा में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल हरदा भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत 15 वर्षीय नाबालिग को 5 अप्रैल 2026 को पीथमपुर से सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

दोनों मामलों में थाना सिविल लाइन हरदा की टीम का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जी.आर. सल्लाम, प्रधान आरक्षक करण साहू, महिला आरक्षक पूर्णिमा एवं कामिनी, तथा आरक्षक लोकेश सातपुते (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन की इस तत्परता से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!