Uncategorized

*आर्थिक तूफान में टॉफी डिप्लोमेसी*…. *मेलोनी को ‘मेलोडी’ चॉकलेट देने पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोले*… *देश संकट में, PM रील बना रहे* *(देखे वीडियो)*…… *मेलोडी डिप्लोमेसी पर सियासत गर्म!*…. *राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, तो भाजपा ने कहा यह भारत की सॉफ्ट डिप्लोमेसी और मजबूत वैश्विक रिश्तों का प्रतीक*

 

आर्थिक तूफान में टॉफी डिप्लोमेसी! मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट देने पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज

इटली दौरे पर पीएम मोदी का खास अंदाज, राहुल बोले “देश संकट में, प्रधानमंत्री रील बना रहे”

 

रिपोर्ट:यश पांडे

(देखे वीडियो)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi (नरेंद्र मोदी) के इटली दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni (जॉर्जिया मेलोनी) को भारत की लोकप्रिय ‘मेलोडी’ चॉकलेट गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। इस खास अंदाज को लेकर अब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi (राहुल गांधी) ने प्रधानमंत्री पर तीखा तंज कसा है।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तंज

(देंगे वीडियो)

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा

आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। प्रधानमंत्री हंसकर वीडियो बना रहे हैं, और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।”

 

राहुल गांधी के इस बयान के बाद देश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। कांग्रेस जहां इसे देश के आर्थिक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बता रही है, वहीं भाजपा समर्थक इसे भारत की सॉफ्ट डिप्लोमेसी और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं।

क्यों खास माना जा रहा पीएम मोदी का यह गिफ्ट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को दी गई ‘मेलोडी’ चॉकलेट को एक प्रतीकात्मक और दोस्ताना संदेश माना जा रहा है। मेलोनी ने स्वयं इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की एक सोनी छवि है सभी से मिलना जुलना ये विदेश नीति का हिस्सा है

भाजपा ओर विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और इटली के बीच मजबूत होते रिश्तों के बीच यह मुलाकात काफी अहम है। इटली यूरोप का प्रभावशाली देश होने के साथ-साथ Vatican City का भी केंद्र है, जिसे दुनिया भर के ईसाइयों का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसे में भारत-इटली संबंधों को रणनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!