Uncategorized

*चारूवा-हरिपुरा में जलसंकट होगा खत्म: पूर्व मंत्री कमल पटेल की पहल से 400 फीट बोरिंग में फूटा पानी*……. *(देखें वीडियो)*……… *भगवान गुप्तेश्वर और गौमाता ने ग्रामीणों की प्रार्थना स्वीकार की, नर्मदा मैया भीषण गर्मी में साक्षात चलकर आई हैं, सब ईश्वर की कृपा है : कमल पटेल* ……… …….*(देखें वीडियो)*……./////////// *ग्राम चारूवा-हरिपुरा के ग्रामीणों के साथ दो हजार गौवंश को भी पेयजल संकट से राहत.*….. . ….. *पूर्व मंत्री कमल पटेल ने PHE विभाग के अधिकारियों को तुरंत बोरवेल करने और मोटर डालने का दिया था आदेश*….. …….. *नल-जल योजना के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा पीने का पानी : कमल पटेल* …*.(देखें वीडियो)* …… ..//////…… *मैं जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हूं : कमल पटेल*……. *ग्रामीणों ने जताया आभार*……

 

चारूवा-हरिपुरा में पेयजल संकट दूर: पूर्व मंत्री कमल पटेल की पहल से 400 फीट बोरिंग में निकला भरपूर पानी

रिपोर्ट: यश पांडे

 

हरदा जिले के ग्राम चारूवा और हरिपुरा में भीषण गर्मी के बीच गहराए पेयजल संकट से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेलतक पहुंचाई, जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए राहत दिलाने की पहल की।

(देखे वीडियो)

(देखे वीडियो)

 

पूर्व मंत्री कमल पटेल ने पीएचई विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर तत्काल बोरवेल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद लगभग 400 फीट गहरी बोरिंग कराई गई, जिसमें पर्याप्त मात्रा में पानी निकलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। अब यह पानी ग्राम चारूवा और हरिपुरा के लोगों को पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

 

विशेष बात यह है कि चारूवा-हरिपुरा स्थित गुप्तेश्वर गौशाला में लगभग 2000 से अधिक गौवंश मौजूद हैं। भीषण गर्मी में यहां भी पानी की गंभीर समस्या बनी हुई थी। नई बोरिंग से अब गौशाला में गौवंश को भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

 

पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि यह सब भगवान गुप्तेश्वर, गौमाता और मां नर्मदा के आशीर्वाद से संभव हुआ है। मां नर्मदा इस भीषण गर्मी में चलकर आई है ये सब ईश्वर की कृपया है उन्होंने कहा कि गांववासियों की प्रार्थना भगवान गुप्तेश्वर और गौमाता ने सुन ली है, तभी इस भीषण गर्मी में यहां पानी की व्यवस्था हो सकी।

उन्होंने बताया कि इस जल का उपयोग पूरे गांव के लिए पेयजल व्यवस्था में किया जाएगा और नल-जल योजना के माध्यम से पानी घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही गौशाला में भी इसका लाभ मिलेगा।

इस पहल के बाद ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गुप्तेश्वर गौशाला समिति के सदस्यों ने पूर्व मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!