Uncategorized

*पवित्र सावन मास में आस्था का महासंगम, प्राचीन संकट मोचन मंदिर में अखंड रामायण पाठ जारी*…. *(देखे वीडियो)*…… *सावन की पावन बेला में राममय हुआ खिरकिया, दिन-रात चल रहा अखंड रामायण पाठ* ….. *(देखे वीडियो)*….,.. *प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ, श्रद्धालुओं की उमड़ रही आस्था*

सावन में गूंज रहा राम नाम: प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ खिरकिया

देखे वीडियो

खिरकिया। सावन मास की पावन बेला में खिरकिया रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर श्रद्धा, भक्ति और राम नाम की मधुर ध्वनि से गुंजायमान है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जो दिन-रात निरंतर चल रहा है। क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर बारी-बारी से श्रीरामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं और प्रभु श्रीराम एवं संकट मोचन हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर खिरकिया ओर समस्त क्षेत्र के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन, श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां आकर बजरंगबली के दर्शन कर अपनी प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि वर्षभर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है, जबकि सावन मास में मंदिर की दिव्यता और भी बढ़ जाती है।

मंदिर परिसर में गूंजते श्रीराम के नाम, भजनों और चौपाइयों से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया है। श्रद्धालु इसे प्रभु श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान की असीम कृपा का प्रतीक मानते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस पावन आयोजन में सहभागिता निभा रहे हैं।

मंदिर के महंत पंडित श्री विनय तिवारी ने बताया कि सावन मास में अखंड रामायण पाठ की यह पावन परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। रामायण पाठ के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बन जाता है और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!