Uncategorized

*खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज की धीमी रफ्तार पर फूटा जनाक्रोश, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन*…… /////// *तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ खिरकिया ओवरब्रिज, नागरिकों ने उठाई निर्माण शुरू कराने की मांग*……////// *56 करोड़ की स्वीकृति, फिर भी निर्माण अधूरा: खिरकिया ओवरब्रिज के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*…… ////////// *खिरकिया ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर नागरिक लामबंद, प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाई मांग*….. …… *जाम से त्रस्त खिरकिया की आवाज: ओवरब्रिज निर्माण शीघ्र शुरू कराने सौंपा ज्ञापन*

खिरकिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। नगर के नागरिकों ने खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराने की मांग को लेकर बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) खिरकिया को प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2023 में खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज को स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जबकि हरदा जिले के अन्य स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है या पूरा होने की स्थिति में है।

नागरिकों ने कहा कि नगर के बीचों-बीच स्थित रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनती है। इससे आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों, एंबुलेंस तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे फाटक के दोनों ओर हरदा एवं खंडवा जिले के दर्जनों गांव जुड़े होने से हजारों लोगों का आवागमन भी प्रभावित होता है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज के लिए लगभग 56 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी केवल कागजी कार्रवाई हुई है और निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

नागरिकों ने प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव से मांग की है कि खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि नगरवासियों को जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!