Uncategorized

*बंगाल विजय की गूंज ग्राम खमलाय तक पूर्व मंत्री कमल पटेल संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न* …………. *खमलाय में कमल पटेल का भव्य स्वागत, बंगाल जीत पर बंटी मिठाई और झालमुड़ी*… …….. *(देखे वीडियो)* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस जीत का श्रेय भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य में समर्पित:कमल पटेल*…….. *गांव-गांव पहुंची बंगाल जीत की खुशी, खमलाय में कमल पटेल ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह*…….

 

रिपोर्ट: यश पांडे

देखे वीडियो

खिरकिया, 5 मई 2026। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी अब गांव-गांव तक पहुंच चुकी है। खिरकिया तहसील के ग्राम खमलाय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल विशेष रूप से पहुंचे, जहां भाजपा मंडल खिरकिया के मंत्री भाई अभिषेक विश्नोई के निवास पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

 

ग्राम खमलाय में कमल पटेल के आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा बंगाल विजय की खुशी में मिठाइयां और झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला परिवार है।

कमल पटेल ने कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए भाजपा निरंतर कार्य कर रही है, इसलिए देशभर में जनता का भरोसा पार्टी पर लगातार मजबूत हो रहा है।

आज स्वागत का कार्यक्रम बूथ अध्यक्ष अभिषेक विश्नोई के निवास पर रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविलास पटेल, कैलाश जी भाई, आजना रामू जी, राहुल सरपंच, मन्नू जी भैया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर बंगाल विजय का उल्लास साझा किया।

ग्राम खमलाय में मनाया गया यह विजय उत्सव दर्शाता है कि भाजपा की जीत की खुशी अब गांव-गांव तक पहुंच चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!