Uncategorized

*जनसमस्याओं पर चुप, कांग्रेस पर सक्रिय आप जिला अध्यक्ष पर कांग्रेस का हमला*……. *खिरकिया में सियासी घमासान: कांग्रेस ने आप के बयान को बताया सस्ती राजनीति*…….

रिपोर्ट:यश पांडे

प्रेस नोट
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष का बयान सस्ती राजनितिक बयानबाजी.
खिरकिया नगर कांग्रेस कमेटी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रामकृष्ण आँजने द्वारा कांग्रेस के जनसमस्याओं को लेकर आयोजित धरने को “दिखावा” बताए जाने वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग स्वयं जनता के मुद्दों पर कभी सड़क पर दिखाई नहीं देते, वे आज कांग्रेस के जनहित के आंदोलन पर टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस का धरना किसी राजनीतिक दिखावे के लिए नहीं, बल्कि नगर की जनता की मूलभूत समस्याओं—दूषित पेयजल, बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़क एवं नाली निर्माण में कथित अनियमितताएँ, अटल तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में कथित गड़बड़ियाँ, प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितताएँ तथा सूचना के अधिकार के तहत जानकारी नहीं दिए जाने जैसे गंभीर मुद्दों—को लेकर आयोजित किया गया था।
यदि आम आदमी पार्टी को वास्तव में जनता की चिंता होती, तो वह भी इन जनसमस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस के साथ आवाज़ उठाती। केवल बयानबाज़ी करना और जनता के संघर्ष को “दिखावा” कहना उनकी राजनीतिक निराशा और निष्क्रियता को दर्शाता है।
कांग्रेस हमेशा जनता के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ करती रहेगी। आम आदमी के जिला अध्यक्ष भी इसीलिए शहर के सम्मानीय नागरिक है ज़ब पार्टी ने आपको इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष का पद दिया है तो शहर की समस्याओं से आप अंजान नही होंगे आप खुद आओ मैदान मे ओर सत्ताधिसो से सवाल पूछो न की कांग्रेस पर टिका टिप्पणी करो.
हम सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हैं कि वे जनता के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग करें, न कि केवल सस्ती राजनीतिक बयानबाज़ी करें।
असलम पठान
शहर अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, खिरकिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!