Uncategorized

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न* *अबगांवखुर्द में 134, टिमरनी में 43 व मांदला में 22 जोड़े परिणय सुत्र में बंधे*……. *पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल हुए शामिल*……. *बिटिया का विवाह अब चिंता का विषय नहीं ये हमारी जिम्मेदारी:कमल पटेल*

भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन: 200 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,

रिपोर्ट :यश पांडे

हरदा, 19 अप्रैल 2026।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में रविवार को भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया। पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने कहा बेटी का विवाह अब चिंता का विषय नहीं है ये भाजपा सरकार की जिम्मेदारी है
ओर यही नहीं हम जीवन भर इन बेटियों ओर दामादों के साथ है भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य रोटी कपड़ा ओर मकान हर व्यक्ति हर नागरिक को उपलब्ध हो यही हमारा उद्देश्य है

जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन सम्मेलनों में

ग्राम अबगांवखुर्द में 134 जोड़े

टिमरनी कृषि उपज मंडी में 43 जोड़े

ग्राम मांदला (खिरकिया) में 22 जोड़े
परिणय सूत्र में बंधे।

टिमरनी में आयोजित कार्यक्रम बेहद आकर्षक रहा, जहां घोड़े, बग्गी और डीजे के साथ बारात नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जनप्रतिनिधियों एवं वर पक्ष ने जमकर नृत्य किया, वहीं सेल्फी पॉइंट और विशेष भोजन व्यवस्था कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।

इस दौरान एक ऐसा जोड़ा भी शामिल हुआ, जिसका पंजीयन नहीं हो सका था, लेकिन समाजसेवियों और नगर परिषद ने उन्हें भी सम्मानपूर्वक शामिल करते हुए लगभग 30 हजार रुपये की सहायता राशि व उपहार भेंट किए।

ग्राम मांदला में आयोजित विवाह सम्मेलन में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने स्वयं उपस्थित होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के हर वर्ग के लिए एक सशक्त सहारा बन रही है, जिससे बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संभव हो पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!