*खिरकिया में मानवता की मिसाल: महेंद्र सिंह खनूजा ने आग पीड़ित परिवार को दी बड़ी मदद*……. *(देखे वीडियो)*… *आग ने छीन लिया आशियाना नगर परिषद अध्यक्ष पति महेंद्र सिंह खनूजा ने की निजी सहायता राशन, विस्तार और पंखे एवं बच्चों के कपड़े एवं साड़ी वर्तन एवं नगद राशि की त्वरित व्यवस्था की*…. …….. *(देखे वीडियो)*… *आग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे खनूजा शासन से भी जल्द पीड़ित को सहायता के लिए किया फोन*

खिरकिया में मानवता की मिसाल: आग पीड़ित परिवार के सहारे बने महेंद्र सिंह खनूजा, तत्काल पहुंचाई राहत सामग्री

रिपोर्ट:यश पांडे
खिरकिया, 4 मई। वार्ड क्रमांक 5 खिरकिया में एक परिवार के घर में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी विकराल थी कि घर में रखा गेहूं, कपड़े, बर्तन और घरेलू सामान तक जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने भोजन, कपड़े और रहने तक का संकट खड़ा हो गया।
ऐसे कठिन समय में खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष पति एवं प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा मदद के लिए तुरंत आगे आए। उन्होंने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को लगभग ₹4000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही खाना बनाने के लिए राशन सामग्री, बच्चों के कपड़े, जूते-चप्पल, तेल, कंघा, टेबल फैन, बिछाने के लिए बिस्तर तथा घरेलू बर्तन उपलब्ध कराए।
देखे वीडियो
महेंद्र सिंह खनूजा ने केवल निजी सहायता तक ही सीमित न रहते हुए अन्य समाजसेवियों और मित्रों से संपर्क कर अतिरिक्त राहत सामग्री भी उपलब्ध करवाई। उनके इस प्रयास से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिली।


महेंद्र सिंह खनूजा ने खिरकिया एसडीएम एवं तहसीलदार से भी फोन पर चर्चा कर शासन की आरबीसी योजना के तहत सहायता दिलाने का निवेदन किया। साथ ही पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराने का आश्वासन भी दिया गया।
इस दौरान नगर परिषद के इंजीनियर विष्णु यादव भी मौजूद रहे।
नगरवासियों ने महेंद्र सिंह खनूजा और उनके सहयोगियों के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है।




