Uncategorized

*सेवा, सुशासन और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्ष जन विश्वास की मिसाल पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं*…….. *हरदा से शुरू हुई स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों को दिया संपत्ति पर अधिकार का विश्वास, ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश*:*कमल पटेल(पूर्व कृषि मंत्री)*

*नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र समर्पण की 25 वर्ष की यात्रा बनी जन विश्वास की मिसाल:-पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल*
*:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले सहित मध्यप्रदेशवासियों की तरफ से प्रेषित की जन्मदिन की बधाई*

रिपोर्ट:यश पांडे

*हरदा।* देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर के मौके पर उन्हें प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले सहित मध्यप्रदेशवासियों की तरफ से जन्मदिन की बधाई प्रेषित की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन के साथ ही इस वर्ष उनकी जनसेवा कार्य के 25 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने मोदी जी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का उदाहरण है। उनकी 25 वर्ष की यह यात्रा जन विश्वास की मिसाल बनी है। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने से प्रारंभ हुई नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा यात्रा वर्ष 2026 में 25 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। भाजपा सोशल मीडिया हरदा विधानसभा सह प्रभारी आशुतोष पाराशर ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव राष्ट्र हित और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास के लिए अनेक क्षेत्रों में कार्य किया और इसके बाद वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर विकास और जनकल्याण की अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया। श्री पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 25 वर्ष की सेवा यात्रा पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि देशवासियों के विश्वास और आशीर्वाद के साथ राष्ट्र सेवा का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अवसर है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित देश के करोड़ों नागरिक प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं और राष्ट्र की प्रगति के लिए उनके संकल्प के साथ आगे बढऩे का संकल्प ले रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने साकार किया है। जबकि कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर राज करने के दौरान गांधी जी के नाम का उपयोग वोट बैंक के रूप में किया।
*हरदा से शुरू हुई स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों को दिया संपत्ति पर अधिकार का विश्वास*
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हरदा से देशभर में स्वामित्व योजना की शुरूआत की थीं। 6 अक्टूबर 2021 को हरदा के नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी ने वर्चुअल जुडक़र स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि का हक वितरण किया था। जिसके तहत हरदा जिले के ग्रामीण अंचल के लगभग 54 हजार लोग लाभान्वित हुए। हरदा से शुरू हुई इस योजना के माध्यम से मोदी जी ने ग्रामीणों को संपत्ति पर अधिकार का विश्वास दिया है। पूर्व कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि जब वे राजस्व मंत्री थे, तब उन्होंने वर्ष 2008 में हरदा जिले के मसनगांव में ग्रामीणों को उनकी जमीन व मकान का मालिकाना हक दिलाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्वामित्व योजना की तर्ज पर कार्य किया था। जिसे प्रधानमंत्री जी ने देश व प्रदेश में स्वामित्व योजना के रूप में लागू किया। इसी योजना के तहत इंदौर में मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी हितग्राहियों को पट्टे वितरित करेंगे।
*गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा*
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और डिजिटल सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों में योजनाओं को विस्तार दिया है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था से वंचित लोगों को जोडऩे, स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की महिलाओं तक रसोई गैस पहुंचाने तथा आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य संबंधी पहल के माध्यम से बड़ी आबादी तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसानों की आय, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, सिंचाई, ग्रामीण अधोसंरचना और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को भी केन्द्र सरकार की नीतियों में प्रमुख स्थान मिला है। वहीं युवाओं के लिए कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों को बढ़ाने तथा महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने पर भी लगातार जोर दिया गया है।
*‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश*
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को राष्ट्रीय लक्ष्य के रूप में सामने रखा है। आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक अधोसंरचना, डिजिटल इंडिया, स्वदेशी तकनीक, नवाचार और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने दुनिया के सामने भारत की क्षमता और सामर्थ्य को नए रूप में प्रस्तुत किया है। भारत की युवा शक्ति, किसान शक्ति, नारी शक्ति और श्रम शक्ति को राष्ट्र की प्रगति का आधार बनाकर आगे बढऩे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा है। श्री पटेल ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों तक लगातार सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की इस यात्रा में अनेक चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने प्रत्येक चुनौती का सामना करते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढऩे का प्रयास किया। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्ष की सेवा यात्रा केवल एक व्यक्ति की राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि बदलते भारत की विकास यात्रा से भी जुड़ा महत्वपूर्ण कालखंड है। इस दौरान देश में शासन व्यवस्था, तकनीक, आधारभूत संरचना, जनकल्याण और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को लेकर अनेक बदलाव देखने को मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!