*जैन नवयुवक मंडल खिरकिया की सात दिवसीय महा तीर्थ यात्रा 19 से* *108 तीर्थ यात्री होंगे शामिल विक्रम नागड़ा*…. *प्रमुख जैन तीर्थों के दर्शन के साथ दीव, सोमनाथ और अहमदाबाद का होगा भ्रमण*

जैन नवयुवक मंडल खिरकिया की सात दिवसीय महा तीर्थ यात्रा 19 से
108 तीर्थ यात्री होंगे शामिल:- विक्रम नागड़ा
प्रमुख जैन तीर्थों के दर्शन के साथ दीव, सोमनाथ और अहमदाबाद का होगा भ्रमण
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। जैन नवयुवक मंडल खिरकिया द्वारा सात दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा 19 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक चलेगी। यात्रा का शुभारंभ खिरकिया से होगा और विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन एवं दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के बाद दल खिरकिया लौटेगा। श्वेतांबर जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष विक्रम नागड़ा एवं उपाध्यक्ष संदीप सांड ने बताया
यात्रा
खिरकिया से प्रारंभ होकर वडोदरा, मणिलक्ष्मी तीर्थ सनेज (नंदावर्त तीर्थ), पालीताना (श्री शत्रुंजय तीर्थ) अज़हरा पार्श्वनाथ, दीव, सोमनाथ, गिरनार जूनागढ़, अहमदाबाद,
यात्रा के दौरान श्रद्धालु मणिलक्ष्मी तीर्थ, नंदावर्त तीर्थ सनेज, श्री शत्रुंजय तीर्थ पालीताना, श्री अज़हरा पार्श्वनाथ तीर्थ तथा श्री गिरनार जी तीर्थ के दर्शन करेंगे। शत्रुंजय पर्वत की यात्रा धार्मिक प्रवास का प्रमुख आकर्षण रहेगी। वहीं गिरनार में रोपवे यात्रा का भी आनंद लिया जाएगा।
धार्मिक स्थलों के साथ दीव बीच एवं स्थानीय दर्शनीय स्थलों, सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद शहर का भ्रमण भी यात्रा कार्यक्रम में शामिल है। यात्रा के दौरान “नरक गति” विषय पर आध्यात्मिक चलचित्र का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसके माध्यम से जैन धर्म के आध्यात्मिक सिद्धांतों और कर्मफल के संदेश को समझने का अवसर मिलेगा।
श्वेतांबर जैन नवयुवक मंडल खिरकिया की इस सात दिवसीय यात्रा को लेकर समाजजनों में उत्साह है। यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ तीर्थ दर्शन, आध्यात्मिक चिंतन और सामाजिक एकता का संदेश देगी।




