Uncategorized

*जन्मदिन पर भी जनसेवा में रहीं खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा*….. *गुरुद्वारे में मत्था टेका और हितग्राहियों से की मुलाकात* …….. *(देखे वीडियो)*…. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं*

<img src=”https://pandeyjinews24.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260604-WA0464-184×300.jpg” alt=”” width=”184″ height=”300″ class=”alignnone size-medium wp-image-11912″ />

जन्मदिन पर भी जनसेवा में रहीं नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेका और हितग्राहियों से की मुलाकात

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

खिरकिया। नगर परिषद खिरकिया की अध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ने अपना जन्मदिन सादगी और जनसेवा के भाव के साथ मनाया। नगर की प्रथम नागरिक होने के नाते उन्होंने अपने दैनिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए दिन की शुरुआत गुरुद्वारे में दर्शन और अरदास के साथ की। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा कर्मचारियों से भेंट कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

जन्मदिन के अवसर पर भी श्रीमती खनूजा ने आम नागरिकों और विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा करते हुए उन्होंने उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में जनहित और विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रीमती इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, स्वस्थ और उज्ज्वल जीवन की कामना की।

वहीं महिला आदिवासी पार्षद फूल बाई उईके ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में खिरकिया नगर परिषद लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने श्रीमती खनूजा के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

अपने जन्मदिन पर श्रीमती इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ने नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खिरकिया नगर परिषद के कर्मचारी स्टॉप के सभी लोगों ने अध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा को बधाई शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!