Uncategorized

*हरदा में अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा शिकंजा: मुहालकला, कुड़ावा, सक्तापुर और मसनगांव में दबिश, 6 प्रकरण दर्ज*…. *मुहालकला से मसनगांव तक आबकारी की कार्रवाई, 14 लीटर कच्ची शराब और 310 किलो महुआ लाहन जब्त*….. *मुहालकला, कुड़ावा, सक्तापुर व मसनगांव में छापे: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* ….. *हरदा जिले में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, चार गांवों समेत कई स्थानों पर दबिश; 6 प्रकरण दर्ज*..

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 6 प्रकरण दर्ज

14 लीटर कच्ची महुआ शराब, 11 पाव देशी शराब और 310 किलो महुआ लाहन जब्त

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग ने शुक्रवार को जिले में व्यापक कार्रवाई की। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में विभागीय दल ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब एवं महुआ लाहन जब्त किया।

आबकारी विभाग के अनुसार टीम ने हरदा शहर के सकूर कॉलोनी, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, बस स्टैंड के पास तथा बड़ी नहर के पास छीपानेर रोड सहित ग्राम मुहालकला, कुड़ावा, सक्तापुर एवं मसनगांव में कार्रवाई की।

दबिश के दौरान 14 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 11 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 310 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

जब्त किए गए मुद्देमाल की अनुमानित बाजार कीमत 34,636 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!