Uncategorized

*खिरकिया में पहली बार बिछेगी शतरंज की बिसात, 11 हजार की प्राइज मनी के लिए भिड़ेंगे खिलाड़ी*…. *16 अगस्त को खिरकिया में होगा शतरंज का महासंग्राम, पहली ओपन चेस चेम्पियनशिप में दांव पर ₹11 हजार*….. *शह-मात के रोमांच से गूंजेगा खिरकिया, पहली ओपन चेस चेम्पियनशिप में दिखेगा खिलाड़ियों का दम*…..

*पहली खिरकिया ओपन चेस चेम्पियनशिप 2026*
*16 अगस्त को खिरकिया में होगा शतरंज का रोमांचक मुकाबला*

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा 14 अगस्त 2026/ खिरकिया में शतरंज प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए एक खास अवसर आने वाला है। पहली खिरकिया ओपन चेस चेम्पियनशिप का आयोजन 16 अगस्त 2026 को सूर्योदय ग्लोबल एकेडमी खिरकिया में किया जाएगा। इस चैम्पियनशिप में कुल 11 हजार रूपये का प्राइज मनी रखा गया है, जो विजेता खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 16 खिलाड़ियों को उनकी रैंक के अनुसार स्थान/सीडिंग प्रदान की जाएगी। यह चौंपियनशिप खिलाड़ियों को अपनी रणनीति, सोचने की क्षमता, धैर्य और खेल कौशल दिखाने का शानदार मंच प्रदान करेगी।
*खिरकिया में शतरंज को मिलेगा नया मंच*
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिरकिया और आसपास के क्षेत्रों में शतरंज को बढ़ावा देना तथा नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देना है। स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!