*तिरंगे के रंग में रंगेगा खिरकिया, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा*….. *खिरकिया में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी होंगे शामिल*….

*खिरकिया में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी होंगे शामिल*….
,
रिपोर्ट:यश पांडे


खिरकिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल खिरकिया की ओर से 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस यात्रा में युवा नेता ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को दोपहर 4 बजे गोमुख प्राचीन मंदिर, वार्ड नंबर 1 से प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अमूल बिहार कॉलोनी स्थित भारत माता की प्रतिमा तक पहुंचेगी, जहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने नगर के सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा यह यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी।
भाजपा मंडल की ओर से नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर इसे भव्य एवं सफल बनाएं।




