*पत्रकार अंकुश विश्वकर्मा की दादी प्रेम बाई विश्वकर्मा का निधन, शोक की लहर*


पत्रकार अंकुश विश्वकर्मा की दादी प्रेम बाई विश्वकर्मा का निधन, शोक की लहर
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। वरिष्ठ समाजसेवी परिवार की मातृशक्ति एवं पत्रकार अंकुश विश्वकर्मा की दादी श्रीमती प्रेम बाई विश्वकर्मा का मंगलवार 16 जून की रात्रि निधन हो गया। वे स्वर्गीय गोविंद प्रसाद विश्वकर्मा (मिस्त्री) की धर्मपत्नी थीं।
वे स्वर्गीय अशोक विश्वकर्मा (सर), सत्यनारायण विश्वकर्मा एवं संतोष विश्वकर्मा की माताजी तथा सौरभ विश्वकर्मा एवं पत्रकार अंकुश विश्वकर्मा की दादीजी थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
बुधवार को उनका अंतिम संस्कार खिरकिया मुक्तिधाम में श्रद्धापूर्वक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, परिजन एवं स्नेहीजन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




