Uncategorized

*मोदी सरकार के 12 वर्ष: केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उईके, पूर्व मंत्री कमल पटेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर किया संपर्क, बढ़ाया उत्साह*…… *महिलाओं, किसानों एवं गरीबों के लिए भाजपा की सरकार सदैव समर्पित : कमल पटेल*…… *कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं : कमल पटेल*….. *भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर किया सम्मान और संवाद*

रिपोर्ट: यश पांडे


खिरकिया/हरदा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विकास और विश्वास” विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा चारूवा मंडल के ग्राम मुहान कला एवं पीपल्या भारत में व्यापक जनसंपर्क किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत का किसानों एवं ग्रामीणजनों द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसके कारण भाजपा आज विकास और विश्वास की पहचान बन चुकी है।

इसके पश्चात केंद्रीय राज्यमंत्री डी.डी. उईके, पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा महामंत्री बसंत राजपूत खिरकिया पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर संपर्क किया और संगठनात्मक चर्चा की।

नेताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर खरवाडिया के निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाविशन मुनीम ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास और गौरव का स्वर्णिम दौर बताया।
इसके बाद शांति निकेतन स्कूल के संचालक सम्माननीय शिक्षक जय सिंह राजपूत के यहां भाजपा नेताओं ने संपर्क किया सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से भेंट हुई ओर भव्य अभिनंदन हुआ
कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष विजयंत गौर, मंडल अध्यक्ष संजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता भारत हेड के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा तत्पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर सोनी एवं शक्ति केंद्र प्रभारी वीरेंद्र (गोलू) अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की।

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का स्थान सर्वोपरि है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके समर्पण को सदैव प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।

केंद्रीय राज्यमंत्री डी.डी. उईके, पूर्व मंत्री कमल पटेल एवं जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!