Uncategorized

*ग्राम रेलवा के किसानों को कमल पटेल की बड़ी सौगात: हर खेत तक पहुंचेगा शहीद ईलाप सिंह उद्वहन सिंचाई का पानी*….. …… *(देखे वीडियो)*… *मध्यम लघु किसानों के लिए वरदान बनी कमल पटेल की सिंचाई क्रांति, रेलवा के अंतिम खेत तक पहुंचेगा पानी* …… *किसान गोविंद गौर ने बताई समस्या, कमल पटेल ने एक फोन से किया समाधान रेलवा के हर खेत तक पहुंचेगा पानी* …. *(देखे वीडियो)* ….. *लघु किसानों के चेहरे पर मुस्कान: कमल पटेल के प्रयासों से रेलवा के अंतिम छोर तक पहुंचेगी सिंचाई क्रांति*

रेलवा के किसानों को बड़ी सौगात: हर खेत तक पहुंचेगा शहीद ईलाप सिंह उद्वहन सिंचाई योजना का पानी
छोटे और लघु किसानों के लिए वरदान बनी कमल पटेल की सिंचाई क्रांति, ग्रामीणों ने जताया आभार

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

हरदा। ग्राम रेलवा के किसानों को सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहीद ईलाप सिंह उद्वहन सिंचाई योजना के तहत अब गांव के अंतिम छोर तक खेतों में पानी पहुंचेगा। इसको लेकर ग्राम रेलवा के किसान पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल से बारंगा निवास पर मिलने पहुंचे और गांव में चल रहे कार्यों की जानकारी दी।

इस दौरान किसान गोविंद गौर ने पूर्व मंत्री का ध्यान गांव के अंतिम छोर पर स्थित अपनी भूमि की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि वहां तक अभी सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कमल पटेल ने तुरंत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि गांव का कोई भी खेत सिंचाई के पानी से वंचित नहीं रहेगा।

कमल पटेल ने किसानों से कहा, “आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं। खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी समस्या हो, सीधे मुझे बताइए। छोटे और लघु किसानों को ध्यान में रखकर ही उद्वहन सिंचाई योजना को आगे बढ़ाया गया है, ताकि दो-चार एकड़ जमीन वाले किसानों को भी पर्याप्त सिंचाई मिल सके और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।”

उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा के विस्तार से खेती में नई संभावनाएं बढ़ी हैं और क्षेत्र में सिंचाई क्रांति का सपना तेजी से साकार हो रहा है। कमल पटेल ने किसान गोविंद गौर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी, जिससे समस्या का तत्काल समाधान हो सका।

ग्राम रेलवा के किसानों ने कमल पटेल की सिंचाई क्रांति की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से गांव शत-प्रतिशत सिंचित होने की ओर बढ़ रहा है। किसानों ने कहा कि छोटे और लघु किसानों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है और इससे खेती को नई ताकत मिलेगी।

कृषक प्रभू दयाल शर्मा जी नंदू शर्मा जी सुरेश सांकले जी भैय्यालाल गौर जी मानसिंह पवार जी गौविद गौर जी सुभाष गौर जी सहित कृषक बंधु ओर ग्रामीण उपस्थित हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!