*ग्राम मोरगढ़ी में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने दी बड़ी सौगात: जल संकट का एक फोन से किया त्वरित समाधान* ….. *भीषण गर्मी में बड़ी राहत: पूर्व मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर आदिवासी ग्राम मोरगढ़ी में पेयजल व्यवस्था बहाल*… *(देखे वीडियो)* *उच्च अधिकारियों दिया था ट्यूबवेल के लिए निर्देश* ……. *400 फिट बोरिंग में निकला पर्याप्त पानी* …… *घर घर पेय जल के लिए उच्च गुणवत्ता वाली अधिक पावर की मोटर का दिया था आदेश*….. ……… *जरूरतमंद परिवारों को मिली आर्थिक सहायता* ……. *(देखे वीडियो*) *कमल पटेल ने की घोषणा ग्राम में 25 लाख रुपए की लगत से सामुदायिक भवन बनेगा*….. *(देखे वीडियो)*


*पूर्व मंत्री कमल पटेल की त्वरित पहल से मोरगढ़ी में पेयजल संकट दूर, 25 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात*….
*आदिवासी ग्राम मोरगढ़ी को कमल पटेल की बड़ी सौगात: घर-घर पहुंचा पानी,…. बड़ी ओर गुणवत्ता वाली मोटर डालने का त्वरित आदेश दिया* …
*जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता*


रिपोर्ट:यश पांडे
मोरगढ़ी। आदिवासी ग्राम मोरगढ़ी में पेयजल संकट को लेकर समाधान दिवस में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल को समस्या से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कमल पटेल ने तुरंत पीएचई विभाग के अधिकारियों को गांव में बोरिंग कराने के निर्देश दिए।
देखे वीडियो
पूर्व मंत्री के निर्देश पर ग्राम मोरगढ़ी में 400 फीट बोरिंग की गई, जिसमें पर्याप्त पानी निकला। साथ ही सचिव रामनारायण राजपूत को उच्च गुणवत्ता वाली मोटर लगाने के आदेश भी दिए गए, जिससे नल-जल योजना के माध्यम से गांव के घर-घर तक पेयजल पहुंचने लगा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की व्यवस्था होने से ग्रामीणों में राहत और खुशी का माहौल है।

इस मौके पर कमल पटेल ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे साक्षात मां नर्मदा गांव तक चलकर आ गई हों। हमारी आदिवासी बहनों को अब सिर पर घड़ा रखकर दूर-दूर से पानी नहीं लाना पड़ेगा। अब नल के माध्यम से हर घर तक पानी पहुंचेगा। उन्होंने पास के महुआ ढाना में भी पीएचई विभाग को बोरिंग कर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पूर्व मंत्री ने ग्राम में असमय मृत्यु से प्रभावित तीन आदिवासी परिवारों को आर्थिक संबल के रूप में पांच-पांच हजार रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबल योजना के तहत दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि भी जल्द स्वीकृत कराई जाए। ग्राम सचिव और सहायक सचिव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी योजना से कोई आदिवासी परिवार वंचित नहीं रहना चाहिए।
ग्राम मोरगढ़ी में सरपंच और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामुदायिक भवन की मांग भी रखी गई। इस पर कमल पटेल ने कहा कि आदिवासी ग्राम मोरगढ़ी में छोटा नहीं, बड़ा सामुदायिक भवन बनाया जाएगा, पूर्व मंत्री कमल पटेल ने घोषणा की आदिवासी ग्राम मोरगढ़ी में 25 लाख की लगत से सामुदायिक भवन बनेगा ताकि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पंचायत के कार्य भी सुचारु रूप से हो सकें।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पहल से आदिवासी ग्रामीणों में भरोसा और उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने पेयजल संकट दूर होने और तत्काल सहायता मिलने पर उनका आभार जताया।
ललित जी पालिवाल राजेन्द्र विश्वकर्मा मिश्रीलाल कलमें सरपंच नानकराम उईके गोविन्द मोर्य श्रीकिशन कलमें मंजू गवली हजारीलाल धुर्वे सोमलाल मार्को सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे




