Uncategorized

*अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे लाभ: समाधान दिवस में कमल पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं*…… *भाजपा कार्यालय हरदा में समाधान दिवस बना जनता के लिए राहत का माध्यम* *समाधान दिवस में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर कराया त्वरित निराकरण*

समाधान दिवस में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने सुनी आमजन की समस्याएं मौके पर कराया निराकरण

रिपोर्ट:यश पांडे

 

हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल कुंज, हरदा में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने उपस्थित होकर हरदा विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।

इस दौरान कमल पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा कार्यकर्ता का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि जब अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्या का समाधान होता है, तब जो संतुष्टि मिलती है वह सेवा भाव की सच्ची अनुभूति होती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना, समझना और उनका प्रभावी समाधान करना है। यही संगठन की कार्यशैली और जनता के प्रति सच्ची सेवा है।

समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!