Uncategorized

*वरिष्ठ समाजसेवी अमरचंद मेहता का निधन, क्षेत्र में शोक* …

वरिष्ठ समाजसेवी अमरचंद मेहता का निधन, क्षेत्र में शोक

खिरकिया। वरिष्ठ व्यवसायी, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता अमरचंद मेहता का 83 वर्ष की आयु में 6 मई को जयपुर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से खंडवा एवं हरदा जिले में शोक की लहर फैल गई।
अमरचंद मेहता जूनापानी खुदिया के मालगुजार रहे तथा समाज में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यवसायी राजेश मेहता के पूज्य पिताश्री थे। अपने सरल स्वभाव, हंसमुख व्यक्तित्व और सभी को सम्मान देने की आदत के कारण वे लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे।
स्थानीय मुक्तिधाम खिरकिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां समाज, व्यापार और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!