*नागपंचमी पर भिलट देव खरड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु*…… *(देखे वीडियो)* *सारंगपुर-धनवाड़ा के बीच स्थित प्राचीन भिलट देव धाम प्राचीन काल से है श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र, महंत गेंदु बाबा वर्षों से कर रहे सेवा*

नागपंचमी पर भिलट देव खरड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु
सारंगपुर-धनवाड़ा के बीच स्थित प्राचीन भिलट देव धाम बना श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र, महंत गेंदु बाबा वर्षों से कर रहे सेवा
रिपोर्ट:यश पांडे
(देखे वीडियो)


हरदा। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शुमार भिलट देव खरड़ धाम में नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सारंगपुर और धनवाड़ा ग्राम के बीच स्थित इस प्राचीन धार्मिक स्थल पर हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
नागपंचमी के साथ ही सावन सोमवार को भी भिलट देव धाम में विशेष आस्था देखने को मिलती है। मान्यता और क्षेत्रीय श्रद्धा के चलते आसपास के गांवों के साथ ही हरदा जिले तथा समीपवर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
बताया जाता है कि भिलट देव खरड़ धाम प्राचीन समय से ही क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। वर्षों से यहां महंत श्री गेंदु बाबा सेवा और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं। श्रद्धालु भिलट देव के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
नागपंचमी के अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। धार्मिक वातावरण, श्रद्धालुओं की भीड़ और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। भिलट देव खरड़ धाम आज भी क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपरा और गहरी आस्था का जीवंत प्रतीक बना हुआ है।




