Uncategorized

*अतिवृष्टि से तबाह फसलों पर भाजपा का ज्ञापन, किसानों के लिए मुआवजे की उठाई मांग*….. *बारिश ने उजाड़ी किसानों की मेहनत, राहत दिलाने भाजपा पहुंची एसडीएम कार्यालय*…… *खिरकिया में अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, भाजपा ने प्रशासन से मांगी तत्काल राहत* …… *बीज बहे, फसलें हुईं बर्बाद… किसानों के हक की लड़ाई में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन*

*अतिवृष्टि से तबाह फसलों पर भाजपा का ने, किसानों को राहत दिलाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*…

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। 3 से 5 जुलाई 2026 के बीच हुई अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल खिरकिया ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि लगातार हुई भारी बारिश से तहसील खिरकिया के अनेक गांवों में सोयाबीन सहित खरीफ फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में बीज बह गए, जलभराव के कारण फसलों का अंकुरण नष्ट हो गया तथा खेतों की उपजाऊ मिट्टी का भी कटाव हुआ है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

भाजपा ने यह भी बताया कि अधिकांश किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं ले सके, क्योंकि प्राकृतिक आपदा बीमा की अंतिम तिथि से पहले ही आ गई। ऐसे किसानों के सामने दोहरी मार की स्थिति बन गई है।

भाजपा ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित गांवों का तत्काल संयुक्त सर्वे कराया जाए, नुकसान का सही आकलन कर किसानों को नियमानुसार राहत राशि एवं मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही जिन किसानों का फसल बीमा नहीं हो पाया है, उनके लिए शासन स्तर पर विशेष आर्थिक सहायता की व्यवस्था की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री राजेश मीणा, मंडल उपाध्यक्ष उमेश गीते, सोशल मीडिया प्रभारी संजय मीणा, मंडल उपाध्यक्ष उत्तम तिवारी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!